बरियातु: धान रोपाई कर घर लौट रहे किसान की वज्रपात से मौत, परिवार में शोक
बुधवार शाम 5 बजे बारियातू थाना क्षेत्र के साल्वे पंचायत अंतर्गत अलगडिहा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी पहचान बलराम उरांव 41 वर्ष पिता स्व भोला उरांव, अलगडिहा गांव निवासी के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा जांचों उपरांत मृत घोषित कर दिया।