फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल से गिरा वेल्डर, हालत गंभीर
थाना उत्तर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहा एक मजदूर गुरुवार शाम 5 बजे करीब अचानक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुब्रत मंडल पुत्र संजीत, निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है, जो वेल्डर का काम कर रहा था। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है।