मरवन: करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर में सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर टाली भट्ठा के समीप एनएच 722 पर रविवार की शाम सीएनजी ऑटो की टक्कर से जख्मी साइकिल सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान जियन खुर्द वार्ड चार निवासी शिवनाथ ठाकुर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद पैतृक आवास आए शव का मंगलवार को देर शाम स्वजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया।