चायल: निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सराय अकिल क्षेत्र से आठ आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद गांव में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।