चौखुंटी ब्रिज के नीचे संदिग्ध हालात में मिले युवक-युवती, इलाके में नशे के कारोबार से स्थानीय लोग परेशान!
शहर के वार्ड नंबर 70 स्थित चौखुंटी ब्रिज के नीचे सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक-युवती के छिपकर सोने का वीडियो सामने आया, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को पुल के नीचे से बाहर निकलवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया।
नशे के बढ़ते जाल से क्षेत्रवासी चिंतित:
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में पनप रहे बड़े खतरे की ओर ध्यान दिलाया है। लोगों का कहना है कि चौखुंटी ब्रिज के आसपास नशे का अवैध कारोबार चल रहा है और कम उम्र के बच्चे व युवा तेजी से इस नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं।
पुलिस प्रशासन से मांग:
नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि
इलाके में नियमित गश्त बढ़ाई जाए।
नशे की बिक्री और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की जांच कर सख्त कार्रवाई हो। सुरक्षित बीकानेर के लिए पुलिस की सख्ती जरूरी है। आपकी इस मामले में क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। 👇
#Bikaner #TheBikanerNews #BikanerPolice #ChokhuntiBridge #RajasthanNews #BikanerUpdates #SayNoToDrugs #LocalNews