परबतसर: परबतसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जसराना में जिला कलेक्टर ने की रात्रि चौपाल, सुनी लोगों की समस्याएं
परबतसर विधानसभा के जसराना ग्राम में जिला कलेक्टर पुखराज सेन ने रात्रि चौपाल की। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराया। जिला कलेक्टर ने समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कई प्रकारों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान अतिक्रमण,पीएम आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अनेक चीजों को लेकर जानकारी दी।