परबतसर: परबतसर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को दिलवाई ₹500000 की राशि रिफंड, लोगों ने की प्रशंसा और जताया आभार
साइबर ठगी के एक मामले में परबतसर पुलिस ने पीड़ित को ₹500000 की राशि रिफंड करवाई है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित योगेंद्र कुमार के साथ साइबर ठगी हो गई थी। जिस पर पुलिस ने अब मामले में जांच के बाद ₹500000 पीड़ित को रिफंड किए हैं। पीड़ित ने इसके लिए परबतसर पुलिस का आभार व्यक्त किया।