परबतसर: पीलवा पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में एक डंपर किया ज़ब्त, आरोपी को किया गिरफ्तार
अवैध बजरी परिवहन पर पीलवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एक बिना नंबरी डंपर को जप्त किया है। डंपर में अवैध बजरी भरी हुई थी। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी सोहन को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।