परबतसर: परबतसर पुलिस ने खेतों में चरती बकरियों को चोरी करने वाली गैंग के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
खेतों में चढ़ती हुई बकरियों को चोरी करने वाली गैंग के दो सदस्यों को परबतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी सीपुडा एवं मुकेश को गिरफ्तार किया है। घटना में परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस ने एक बकरा एवं दो बकरियां भी बरामद की है।