परबतसर: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट परबतसर के दौरे पर, विधायक रामनिवास गावड़िया के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन
पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट रविवार को परबतसर के दौरे पर रहे। इस दौरान विधायक रामनिवास गावड़िया के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का स्वागत किया। गावड़िया ने साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर पायलट का स्वागत किया। पायलट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन से जनता परेशान हो चुकी है।