शाजापुर: पांच दिवसीय होली उत्सव को लेकर शहर में नगर पालिका 6 दिन रोजाना करेगी जल प्रदाय
होलिका दहन के साथ ही धुलंडी से लेकर रंग पंचमी तक शाजापुर में परंपरागत तोर से पांच दिवसीय होली उत्सव मनाया जाता है।पांचो दिन यहां रंग और गुलाल का उत्सव लोगो के और खास तौर पर युवाओं और बच्चों के सर चढ़कर बोलता है और पांचो दिन खूब रंग उड़ता है।इसी को देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी नगर पालिका 5 दिवसीय होली उत्सव पर नगर में रोजाना 6 दिन तक जलप्रदाय करेगी।