शाजापुर: नैनावद गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, घायल ट्रक ड्राइवर को इंदौर किया गया रेफर
NH-52 स्थित नैनावद गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक ड्राइवर ट्रक में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने ड्राइवर को ट्रक से निकला और जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।