शाजापुर: बेरछा में महिलाओं ने खेली रंग गुलाल की जमकर होली एक दूसरे को दी शुभकामनाएं
बेरछा में भी रंगों का उत्सव होली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।होली को लेकर महिलाओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।यहां महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।होली के पर्व पर महिलाओं के समूह घर-घर जाकर भी महिलाओं को रंग गुलाल लगा रही है और प्रेम ,स्नेह और हर्षोल्लास के इस होली के त्यौहार में रंगों में सराबोर हो रही है।