शाजापुर: सोमवारीया बाजार स्थित गोवर्धन नाथ मंदिर में फाग उत्सव का हुआ समापन भगवान को लगाया गया रंग
शाजापुर गोवर्धन नाथ मंदिर में फाग उत्सव का हुआ समापन, भगवान को लगाया गया रंग। सोमवार को सोमवारीया बाजार स्थित गोवर्धन नाथ मंदिर में फाग उत्सव के समापन पर भक्तों के द्वारा भगवान को रंग लगाया गया। वहीं मंदिर परिसर में उपस्थित भक्त जनों ने एक दूसरे को रंग लगाते हुए जमकर होली खेली। फाग उत्सव के समापन पर भगवान का विशेष सिंगार किया गया।