शाजापुर: गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर द्वारा होली पर्व परम्परागत उत्साह व उल्लास के हर्बल गार्डन में मनाया गया
गायत्री शक्तिपीठ द्वारा होली पर्व परम्परागत उत्साह व उल्लास के साथ श्रीराम स्मृति स्वास्थ्य उपवन हर्बल गार्डन में मनाया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित परिजनों ने पूजन कर जलती हुई होली में गायत्री मंत्र से आहुतियां प्रदान की।इसके साथ ही भगवान नृसिंह पूजन ,नवान्न यज्ञ, मातृभूमि पूजन,त्रिधासमता देवी पूजन,क्षमा वाणी,रजधारण संस्कारों और पूजन के बाद होलिका दहन किया।