शाजापुर: लालघाटी पुलिस ने ग्राम पतोली से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
लालघाटी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़कर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को लालघाटी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्राम पतोली से से गोवर्धन को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। शराब जब्त कर मामले में केस दर्ज किया गया है।