रक्तदान – महादान, जीवन बचाने का महान अभियान!
गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर ने युवाओं में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को नई ऊर्जा दी।
एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। आइए, रक्तदान को अपनी जिम्मेदारी बनाएं और जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी जगाएं।
रक्तदान करें, जीवन बचाएं।
#रक्तदान_महादान #Gariyaband #BloodDonation #स्वैच्छिक_रक्तदान #सेवा_ही_संकल्प