*सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर होटल के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगाने के मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में संगीन वारदातों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर होटल के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगाने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रदीप निवासी बामला की शिकायत पर थाना सदर भिवानी में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 14.10.2025 की रात होटल से फोन आया कि कुछ युवक होटल पर आए, जिन्होंने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा होटल के बाहर खड़ी एक गाड़ी में आग लगाकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक बलजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस मामले में चौथे आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय उर्फ मोटा पुत्र संजय निवासी बामला जिला भिवानी के रूप में हुई है।*
पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ में आरोपी ने बतलाया कि वह वारदात वाले दिन आरोपियों के साथ मारपीट करने में शामिल था वहीं पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है वही अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा आरोपी अजय को पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।