सोयत रोड स्थित पुलिस थाने के हेड मुहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार ने शनिवार शाम 6 बजे पुष्टि की है। उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर कार को टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने ज़ब्त कर थाने पर पुलिस अभिरक्षा हेतु खड़ा किया गया है। साथ ही आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।