चित्तौड़गढ़: कोटा हाईवे पर सदर थाना पुलिस नाकाबंदी के दौरान दो क्विंटल 62 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा किया जप्त
सदर चित्तौड़गढ थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक ईको कार से 02 क्विंण्टल 62kg ड़ोड़ा चुरा जब्त कर घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह के निर्देशन में वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार के नेतृत्व मे करवाई की है।