गोवर्धन: सरकारी दावों की खुली पोल, स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला, स्टाफ और डॉक्टर गायब, भटक रहे ग्रामीण
गोवर्धन क्षेत्र के गाँठोली गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से नियमित रूप से डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके चलते केंद्र पर अक्सर ताला लटका रहता है।