लखीसराय: अलीनगर गांव नशे की हालत में पति ने धारदार हथियार से प्रहार कर पत्नी की हत्या की, शव को घर के अंदर मिट्टी में दबाया
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में 35 वर्षीय विवाहिता की पति ने ही नशे की हालत में धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी और शव को घर में ही मिट्टी में दबा दिया. लगभग 9 घंटे बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली. गुरुवार पूर्वाह्न 7 बजे सदर अस्पताल लखीसराय में पोस्टमार्टम किया जा रहा था. मृतका सहोदरी देवी की पति नाको बिंद को पुलिस ने हिरासत में लिया है.