बरहरुवा: बरहरवा सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन व्यक्ति की हुई मौत, एक घायल
बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के बरारी गांव के समीप एनएच-80 पर सोमवार को तकरीबन चार बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और करीब डेढ़ से दो घंटे तक एनएच-80 पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा।