लालगंज: मालटारी में अज्ञात कारणों से खेतों में लगी भीषण आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालटारी गांव के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से खेतों में भीषण आग लग गई । यह आग धीरे-धीरे भयंकर रूप अख्तियार कर लिया और आबादी की तरफ बढ़ने लगी । जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन बार-बार कॉल करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका ।