गोरखपुर: आइसक्रीम गोदाम में चोरी करने वाले दो आरोपियों को चोरी के समान के साथ गोरखनाथ पुलिस ने गोरखनाथ से किया गिरफ्तार
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी के रहने वाली खुशबू नाम की महिला ने 31 जनवरी को गोरखनाथ थाने में आइसक्रीम की गोदाम में फ्रीजर चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले का खुलासा करते हुए गोरखनाथ पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया।