गोरखपुर: दरभंगा से अयोध्या के लिए दंडवत यात्रा करते दंपति पहुंचा गोरखपुर, बजरंग दल के सदस्यों ने मोहद्दीपुर में किया भव्य स्वागत
लगभग 4 महीने की दंडवत यात्रा करते हुए आज दरभंगा से दंपति गोरखपुर पहुंचा है। दंडवत यात्रा करते हुए पति-पत्नी अयोध्या तक जाएंगे। दरभंगा अहिल्या मंदिर के महंत कामेश्वर मिश्रा और उनकी पत्नी अवंतिका मिश्रा ने लगभग 4 महीने पहले यह यात्रा दरभंगा से शुरू की थी जो आज गोरखपुर पहुंची है।