गोरखपुर: देर रात एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉडल शॉप में मनबढ़ों ने मॉडल शॉप के मैनेजर व वर्कर को पीटा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मामला एम्स थाना क्षेत्र के सिंघाडिया मॉडल शॉप का है, जहां पर दबंगों की दबंगई सामने आई है। मॉडल शॉप मैनेजर के मुताबिक रात में दो लोग मॉडल साहब पर पहुंचे और आपस में झगड़ा करने लगे, बीच बचाव करने पहुंचे वर्क्स और मैनेजर से भी झगड़ा कर लिया और मारपीट शुरू कर दी साथ ही साथ मॉडल शॉप और दुकान को आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी दी।