गोरखपुर: गोरखपुर सदर सीट से सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर बेतियाहाता सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने काजल निषाद का किया स्वागत
2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर सदर सीट से काजल निषाद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे उत्साहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर काजल निषाद का भव्य स्वागत किया। काजल निषाद इसके पहले भी गोरखपुर से सपा के टिकट पर विधायक और महापौर पद के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं।