गोरखपुर: बीती देर रात एसएसपी ने 41 पुलिस सब इंस्पेक्टर के किए तबादले
कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए गोरखपुर के एसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बीती देर रात तबादला एक्सप्रेस चलते हुए 41 पुलिस सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया। नई तैनाती पर भेजे गए सभी पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द अपनी आमद करने के निर्देश भी जारी किए गए। कुछ दरोगाओं को चौकी पर भारी की नई जिम्मेदारी एसएसपी द्वारा सौंपी गई है।