गोरखपुर: शास्त्री चौक पर एसपी ट्रैफिक ने ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाकर की धार पकड़
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव बिंद ने आज बगैर ड्राइविंग लाइसेंस और नाबालिक लड़कों द्वारा ई रिक्शा संचालन पर रोक लगाने के लिए शास्त्री चौक पर अभियान चलाया। 500 से ज्यादा ई-रिक्शा चालकों को चेक किया गया। जिसमें से 30 से 40 ई रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि आगे भी है अभियान लगातार जारी रहेगा।