महागामा: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इंटर कॉलेज महागामा में 12वीं कक्षा के सफल छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Mahagama, Godda | May 10, 2026 इंटर कॉलेज महागामा में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मौजूद रही उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के 12वीं कक्षा कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।