पीरो: मारपीट मामले में पड़रिया से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, चरपोखरी पुलिस की कार्रवाई
Piro, Bhojpur | Jun 12, 2026 मारपीट के एक मामले में चरपोखरी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी राम अयोध्या सिंह के पुत्र राजकुमार चौरसिया उर्फ बूटा चौरसिया के रूप में की गई है। शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया कि इस संबंध में बीते 22 मई को साकिर अली द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई थी।