हथुआ: हथुआ GNM संस्थान विवाद: शादी पर रोक वाले आदेश पर वाली प्रिंसिपल बोलीं—"डराने के लिए था आदेश", DM ने दिए जांच के आदेश
हथुआ में स्थित GNM ट्रेनिंग संस्थान में छात्राओं के विवाह पर रोक लगाने से जुड़े विवादित आदेश के बाद अब प्रिंसिपल मानसी सिंह का बयान सामने आया है। प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए कहा कि संस्थान के मैन्युअल में ऐसा कोई नियम नहीं है और यह आदेश सिर्फ छात्राओं को अनुशासन में रखने तथा उनकी उपस्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से जारी किया गया था।