भितरवार: सीसीटीवी की मदद से पुलिस की हत्थे चढ़ा बाइक चोर, भेजा जेल
भितरवार पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोर को चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट के सामने पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पहले भी वह चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।