गया टाउन सीडी ब्लॉक: स्वच्छ फल्गु स्वच्छ गयाजी अभियान के तहत महादेव घाट पर जन जागरण अभियान चलाया गया: प्रो विजय कुमार मिट्ठू
आज आठवें रविवार को स्वच्छ फल्गु स्वच्छ गयाजी अभियान के बैनर तले महादेव घाट पर चलाया गया जनजागरण अभियान।इस रविवार को लगातार आठवीं बार स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान के बैनर के तले गया जी के स्थानीय महादेव घाट पर श्रमदान के लिएजनजागरण अभियान चलाया गया।इसकी जानकारी आज दिनांक 24 मई रविवार की दोपहर 1 बजे के करीब अभियान के संयोजक प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने दी।