लालगंज: पोझिया चौक पर ओवरलोड ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिया चौक पर बुधवार को ओवर लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार अशोक राय की मौत हो गई। बताया गया कि अकबरपुर निवासी अशोक राय साइकिल से तरबूज लेकर लालगंज लौट रहे थे, तभी गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर