कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Kanke, Ranchi | Sep 17, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है हमारा एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में नई आशा और नई जिंदगी का संचार कर सकता है।