सरधना: भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना, एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मेरठ मंडल के प्रचार मंत्री संजय दौरालिया के नेतृत्व में ग्राम चिरोड़ी के किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील सरधना परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने की मुख्य मांग अलीपुर से चिरोड़ी मार्ग के शीघ्र निर्माण की रही। नेशनल हाईवे- निर्माण के दौरान सड़क जर्जर हो गई थी