धरहरा: खराट गांव में बच्चे की हत्या के मामले में 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खराट गांव के 8 वर्षीय बच्चे की हत्याकांड मामले में लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस द्वारा परिजन के आवेदन पर चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में दिए आवेदन मे मृतक के परिजन ने बताया कि आरोपी से उनकी वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है।इन लोगों के द्वारा कई बार जान से मारने की धमकी दी थी।