धरहरा: खराट मुसहरी में 8 वर्षीय बच्चे की हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
धरहरा प्रखंड अंतर्गत लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के खराट मुसहरी में 8 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर लड़ैयाटांड थाना पुलिस थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।