धरहरा: लड़ेंयाटांड थाना क्षेत्र के खरांट गांव से पुलिस ने खून से लथपथ एक बालक का शव किया बरामद। जमीनी विवाद में बालक की हत्या ।
धरहरा प्रखंड के लड़ेयाटांड थाना क्षेत्र के खरांट गांव से पुलिस ने शनिवार को खून से लथपथ एक बालक का शव किया बरामद। बालक की ईट पत्थर से कुच कर हत्या की गई। मृतक खरांट गांव निवासी स्व संजय सदा का 8वर्षीय पुत्र रबीन सदा था।शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने बालक का शव गांव के ही मनोज सादा के वर्षों सेअर्ध निर्मित पड़े घर से बरामद किया ।