धरहरा: धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में एक व्यक्ति की पानी में डूबकर हुई मौत ।
धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में बरसाती पानी में डूब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक मानगढ़ गांव निवासी स्वर्गीय रामभज्जू राम के 55वर्षीय पुत्र कामदेव राम था।मृतक शनिवार की देर शाम घर से शौच करने की बात कह कर निकाला था।काफी देर बाद भी घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी इसी दौरान देर रात्रि मानगढ़ बहियार में पानी में डूबा उसका शव बरामद हुआ।