डीडवाना: जलदाय मंत्री की लताड़ के बाद डिडवाना जलदाय विभाग ने लिया एक्शन, गोकुलधाम में काटे 11 अवैध कनेक्शन
Didwana, Nagaur | Jan 12, 2026 जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देशों के बाद डीडवाना का जलदाय विभाग एक्शन मोड़ में आ गया। जलदाय विभाग में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गोकुलधाम में छापेमारी की एवं 11 अवैध कनेक्शन को काटा गया। अधिकारियों ने कहा कि अगर समय के अंदर जमाने की राशि जमा नहीं कराई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जलदाय मंत्री ने अवैध कनेक्शन को लेकर लताड़ लगाई थी।