हसपुरा: सोनहथु गांव में बेटे ने पिता को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल किया, इलाज के दौरान बीएचयू अस्पताल में हुई मौत
हसपुरा थानाक्षेत्र के सोनहथु गांव में बेटा द्वारा बाप को पीट-पीट कर गंभीर रुप से घायल करने का मामला सामने आया है। जिसकी मौत इलाज के दौरान बीएचयू अस्पताल बनारस के ट्रामा सेन्टर में मौत हो गया। मृतक सोनहथु गांव के रामेश्वर सिंह उर्फ रमेश हैं।इसकी जानकारी अपर एस आई सरोज कुमार ने सोमवार को दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम के बाद कारवाई में जुट गई है।