स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण शुरू, उमड़ा आस्था का सागर
स्लीमनाबाद में आज श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु भी जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।