फरीदाबाद: सेक्टर 25 में पानी के ड्रम में मिला शव, सिर पर चोट के निशान
जानकारी के अनुसार मेवालाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार गांव में रहता है, जबकि उनके रिश्तेदार फरीदाबाद के अटल चौक नगला एनक्लेव इलाके में रहते हैं। उसके भतीजे संदीप को घटना की सूचना पुलिस से मिली। वे मौके पर पहुंचे तो सड़क किनारे शव पड़ा था। पास में एक आधा कटा हुआ प्लास्टिक का ड्रम था, जिसमें पानी भरा हुआ था।