फरीदाबाद: सेक्टर 12 के रिटर्निंग अधिकारी ने नगर निगम चुनाव में विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए
फरीदाबाद जिला में नगर निगम चुनाव की मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। मतगणना के उपरान्त सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय परिसर में विजेता उम्मीदवारों को नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने जीत के सर्टिफिकेट प्रदान किए। फरीदाबाद में भाजपा से मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने 3,16,852 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।