फरीदाबाद: सेक्टर 65 में क्राइम ब्रांच ने गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सचिन वासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-58 का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम 11 मार्च को गस्त पर थी। अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सचिन को सेक्टर-56 फ्लैट एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 520 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज है