ताखा: ताखा के बम्हनीपुर में बारिश के कारण कच्चे मकान का हिस्सा गिरा
Takha, Etawah | Sep 8, 2026 बारिश के चलते ताखा के बम्हनीपुर गांव में मजदूर बसंत सिंह पुत्र हरिराम के कच्चे मकान का पिछला हिस्सा अचानक गिर गया। इससे घर में रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की दीवारों और छत में दरारें पड़ने से परिवार को हादसे का डर सता रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मकान की जांच कर आर्थिक सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग की है।