बड़नगर: बड़नगर के बारदान-प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, 10 घंटे बाद भी काबू नहीं; करोड़ों का नुकसान
बड़नगर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात बारदान और प्लास्टिक से भरे एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 10 घंटे बाद भी उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। आग बुझाने के लिए बड़नगर और उज्जैन से दमकल की टीमें लगातार मशक्कत कर रही हैं।घटना उज्जैन रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित विक्रम ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम की है। गोदाम संचालक नरपत सिंह ने